Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शौच के लिए घर से बाहर गए युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा, मौत



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक की मौत सोमवार को सुबह पोखरे में गिरने से हो गई। युवक मिर्गी का मरीज था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।


         ढेकवारी निवासी पलिता राजभर का 30 वर्षीय पुत्र सोहन राजभर को मिर्गी की बीमारी थी।सुबह शौच के लिए गांव के पोखरे के तरफ गया था। शौच से निवृत होने के बाद वह शौच साफ करने के लिए पोखरे के किनारे पहुंचा था कि उसे मिर्गी ने अपने चपेट मे ले लिया और वह मूर्छित होकर पोखरे के पानी में गिरकर छटपटाने लगा। तब तक ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और ग्रामीण उसे पोखरे से निकाल कर घर ले गए। तब तक उसकी मौत हो गई।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

                                     


संतोष द्विवेदी

No comments