Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कार्बनिक खादों का प्रयोग करे किसान : लालचन्द यादव


रतसर(बलिया) क्षेत्र के सिकरिया कला गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगड़ में ग्राम प्रधान दयाशंकर यादव की अध्यक्षता में शनिवार को किसान बन्धुओ को खेतों में खाद के प्रयोग सम्बंधित जानकारी देने हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्बनिक खाद विजुअल लाइफ किसान सेवा केंद्र के एरिया मैनेजर लालचंद यादव ने बताया कि रासायनिक खाद के प्रयोग से भूमि में कार्बनिक अंशो की कमी लगातार होती जा रही है। इसलिए किसानों को अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए कार्बनिक खादों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि आज फसल उत्पादकता वृद्धि व शुद्ध आय में कमी का मुख्य कारण है भूमि में कार्बनिक अंशो का कम होना । भूमि की उपरी सतह कठोर होने, वायु संचार घटने व सूक्ष्म जीवों की कार्यशीलता घटने के परिणाम स्वरुप होने वाली भौतिक, रासायनिक व जैविक गुणों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा जो कि उपज में कमी का मुख्य कारण होते है। गोष्ठी को मैनेजर आनन्द सिंह व पर्यवेक्षक प्रगतिशील किसान जयप्रकाश सिंह द्वारा किसानों को खाद प्रयोग की विस्तृत जानकारियां दी गई साथ ही साथ किसानों को अपने खेतों में जैविक खाद के प्रयोग करने पर जोर दिया गया।इस मौके पर एसपीओ अजय शंकर यादव,कपिलदेव यादव,शम्भु शर्मा,पूर्व प्रधान घूरा राजभर,रामायन शर्मा,कमलदेव यादव,विक्रमा यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments