Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पति से की ससुर की बेजा हरकतों की शिकायत तो शराब पिलाकर दोनों ने किया रेप

 





रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविाहिता को जबरन शराब पिलाकर ससुर और पति ने रेप किया। इस दौरान महिला ने जब विरोध करना शुरू किया तो उसे बंधक बना लिया। महिला ने जैसे-तैसे कर के पड़ोसियों की मदद से घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके वाले ससुराल पहुंचे और बेटी को मुक्त कराया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की एक माह पूर्व मल्हार थाना क्षेत्र निवासी ऑटो चालक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि बीते गुरुवार की शाम के वक्त जब पति घर पर नहीं था तो ससुर ने बहू को जबरदस्ती शराब पिलाई फिर उसके साथ रेप की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो ससुर ने उसे पीटा भी।

घटना के बाद जब पति घर लौटा तो पीड़ित पत्नी ने उसे सारा घटनाक्रम बताया। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पति अपनी पत्नी को ही पीटने लगा। फिर देर रात पति ने महिला को शराब पिलाई और अपने पिता के साथ मिलकर रेप किया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और उनकी मदद से मायके वालों तक सूचना पहुंचाई।

महिला ने मल्हार थाना क्षेत्र में पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मल्हार थाना चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपित पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है और दोनों ही पत्नियां छोड़कर चली गई।



डेस्क

No comments