Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गंगोत्री में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 



 By: सन्तोष शर्मा

सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में दीपावली की पूर्व संध्या पर एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्णायक मंडल द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान निर्धारित किया गया।




 रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कलाकृति को दर्शाया था, जिसमें सबसे अधिक कोविड-19 महामारी को लेकर सजगता देखी गई तथा उनके कलाकृति में कोविड-19 महामारी का चरित्र चित्रण बखूबी किया गया था। इस दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अच्छी कलाकृति के लिए छात्राओं का प्रोत्साहन किया तथा दीपावली पर सभी को शुभकामना दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, हीरा लाल वर्मा, सन्तोष शर्मा, अनुराग, प्रकाश, मदन मोहन गुप्ता, रामजी राय, तेज प्रकाश पांडेय, त्रिलोकी नाथ पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, अमृत कांत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

No comments