Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

27 दिसंबर का राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने परिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस समय जरा सी भी चूक आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है यह बात आपको समझनी होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का काम आज बिना किसी बाधा के पूरा होगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको मानसिक तनाव दे सकता है। दफ्तर में आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को आज अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ तोहफे भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता देखने को मिलेगी। ऐसे में आप खुद को शांत रखें अन्यथा आपके बीच बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत की बात करें तो खानपान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6:45 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको अपने बढ़ते पर वजन को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर खुदरा व्यापारियों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आज आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर लंबे समय से आप किसी व्यापारिक मामले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान होने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। किसी भी तरह की अनबन या टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका आज का दिन बहुत ही आनंद में बीतेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप बड़े व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने बिजनेस पार्टनर पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। इस समय आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बेवजह के झंझट में पड़कर आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। उग्र होकर बात करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ अनबन से आपको बचना होगा अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आप हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। दफ्तर में अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आप समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। यदि कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो गरिष्ठ भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग बढ़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आईटी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। तेल से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो दूसरों की बातों में आकर आप अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, साथ ही पैसों से जुड़ी अपनी गुप्त जानकारियां अपने मित्रों से बांटने से भी आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उसे आप ईमानदारी और लगन से पूरा करने की कोशिश करें। इस समय काम से जी चुराने की गलती न ही करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि आज आपके घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार में बदलाव के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा और आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर बात पैसों की करें तो आमदनी से अधिक खर्च होगा जिसका प्रभाव आपके बजट पर पड़ेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही खर्च करें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। छोटे भाई या बहन से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया साबित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के समय पर पूरा होने से दफ्तर में आपका खूब नाम होगा। आपके वरिष्ठ ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आर्थिक रूप से आप परेशान चल रहे हैं तो आज परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक हैं तो आपका यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा जिससे आपका दिन और भी यादगार बन जाएगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक



डेस्क


No comments