Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

29 दिसंबर का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा परिणाम

 





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के चक्कर में जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। वहीं साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने ग्राहकों को ध्यान में रखकर ही स्टॉक मेंटेन करें। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय जल्दबाजी से बचना होगा। आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता देखने को मिलेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक चिंता बढ़ने से आज शारीरिक स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें। इससे आपकी मानसिक शांति भंग होगी। साथ ही आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को आज समय पर पूरा करने की कोशिश करें। वरिष्ठ आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के साथ भी आपको तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। आप किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान कर सकते हैं। शाम को संगी साथियों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी दांवपेच से दूर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। उनके साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से आपको बचना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तला भुना खाने से आप बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे पहले आपको बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है ताकि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से छुटकारा पा सकें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा घर की जिम्मेदारियों को निभाने में भी उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारिक मामलों में भी इस समय लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं तो अपने ग्राहकों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आपकी एक गलती बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको एकदूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों की पढ़ाई लिखाई में आ रही बाधा दूर होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आज किसी नए काम की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन बढ़ सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत और बुद्धि के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। अगर आप कॉस्मेटिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अटका हुआ कोई व्यवसायिक मामला सुलझने से आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप स्वयं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको शांति और समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका कीमती समय नष्ट होगा। साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लगेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। आपके प्रिय का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर माता पिता के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। किसी अन्य बड़ी कंपनी से आपको बढ़िया नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश करने का मौका मिलता है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। ऐसी जगह निवेश करें जहां से आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा मिल सके। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी मित्र या परिजन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कम होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक


डेस्क

No comments