Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सेनानी की पुण्यतिथि पर 351 गरीबो को किया गया कंबल वितरित


हल्दी, बलिया।आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले हल्दी (भदौरिया टोला) निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व प्रधानाध्यापक स्व० भगवान देव सिंह जी की 12वीं पुण्यतिथि बुधवार के दिन जूनियर हाईस्कूल हल्दी के प्रांगण में बने सेनानी स्तम्भ व फ़ोटो पर फूल माला चढ़ा कर मनाई गई। उनके पुत्र सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अजय किशोर सिंह  ने क्षेत्र के 351 असहाय गरीबो को ठंड से बचने के लिए कंबल ओढ़ाया ।उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी अंग्रेजो से इस देश को आजाद कराने के लिए कई बार जेल गए।यही नही ,उन्होंने अपने देश को एक शिक्षित व विकासशील देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए देश के आजाद होने के बाद उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाया।आज हम उन्ही सेनानियों की बदौलत आजाद है।आज हमारा देश पूरे विश्व में एक स्थान बना चुका है। कई वक्ताओं ने मंच के माध्यम से अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर महीप किशोर सिंह,संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनीष सिंह,नंद जी सिंह,प्रमोद सिंह,हृदया नंद सिंह,अजहर हुसैन,अध्यापिका निर्मला सिंह,पूजा,सरिता,रामजी पाण्डेय,अध्यापक अवधेश सिंह,राजेंद्र सिंह, त्रिलोकी राय, महंत राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।संचालन धर्मनाथ सिंह ने किया, अजेय किशोर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


आतीश उपाध्याय

No comments