Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में भाजपा का 70 हजार नये वोटरों को जोड़ने का लक्ष्य

 


बलिया। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पूरे जिले में 70 हजार नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मंडल और बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 हजार का लक्ष्य दिया गया है।

जिराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक और युवतियों को जोड़ने के लिए संकल्प लिया गया। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि जिले के सातो विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। उनके पदाधिकारी के परिजनों को किसी भी दशा में चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। इससे विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जनता के बीच खुशहाली आई है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनिता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का नजरिया सकारात्मक  है। इसे सहेजने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा पिछले बार से भी अधिक सिट जीते यही हम सबका प्रयास होना चाहिए।इस मौके पर  पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ,आलोक शुक्ला ,अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह,संजय मिश्रा, सतबीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, माधव प्रसाद, अरुण सिंह बंटू ,संतोष सिंह,दीलिप गुप्ता,रणजीत कुशवाहा,मनोज श्रीवास्तव आदि लोग रहे।



रिपोर्ट- धीरज सिंह

No comments