Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए संजीव चौबे, पांचवी बार महामन्त्री पद पर परचम लहराए शम्भुनाथ सिंह

रतसर (बलिया)राजकीय कुष्ठ चिकित्सा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला कुष्ठ अधिकारी डा० एस.के. तिवारी की देखरेख में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में समस्याओं पर चर्चा के साथ ही सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। अधिवेशन के बाद हुए चुनाव में सर्वसम्मति से संजीव कुमार चौबे अध्यक्ष, शम्भुनाथ सिंह महामन्त्री, रमेश कुमार सिंह वरि० उपाध्यक्ष, धनेश कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष एवं उपेन्द्रनाथ सिंह संयुक्तमन्त्री घोषित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में नोडल अधिकारी डा० हरिनन्दन प्रसाद ने चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी विनय कुमार मिश्रा एवं अनिल राय को माल्यापर्ण एवं अंग वस्त्रम तथा शाल देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर चौथी बार अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद संजीव कुमार चौबे ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संभव है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है। वहीं पांचवी बार लगातार महामन्त्री पद पर चुने गए शम्भुनाथ सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत करने का नतीजा है कि कर्मचारी संवर्ग ने मुझ पर भरोसा जताया है। कर्मचारी के मान सम्मान की रक्षा तथा मांगों को पूरा कराने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में चुनाव अधिकारी के रूप में वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अक्षयवर नाथ पाण्डेय, संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, बीएचडब्लू संघ के अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रहे। इस अवसर पर रवि प्रकाश पाण्डेय, रामविनय राय, अवधेश यादव, सुशील सिंह,के.के.गुप्ता, संरक्षक गोपालजी पाण्डेय एवं एस.एन. त्रिपाठी मौजुद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments