Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे हरदेला पकड़ी, जाना पीड़ितो का हाल


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नरहीं गॉव अंतर्गत हरदेला पकडी में गुरुवार को एक पक्ष द्वारा हरदेला पकडी राजभर बस्ती पर धावा बोल कर पिटाई व तोडफोड की घटना को लेकर सियासत शुरु हो गई है। घटना के दुसरे दिन शुक्रवार को सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अरविंद राजभर ने हरदेला पकडी पहुंच कर घटना के बावत विस्तृत जानकारी हासिल की। पीडितों का हाल चाल जाना। राजभर बस्ती के लोंगों ने पूर्व मंत्री को घटना से अवगत कराया। उन्होंने वहीं से दूरभाष पर डीआईजी आजमगढ से वार्ता कर  घटना की जानकारी दी।  पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि हरदेला पकडी की घटना पुलिस की लापरवाही की देन है। यदि पुलिस 15 दिसंबर को आयोजित शादी समारोह में हुए बवाल को गंभीरता से ली होती तो इतनी बडी घटना न घटती। उन्होने पीडितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री ने जिला अस्पताल पर भी पहुंच कर घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। आरोप लगाया कि घटना में घायल युवक अनुप राजभर का हाथ फ्रेक्चर हुआ है। अभी तक प्लास्टर तक नही किया गया है। उसके हाथ में दफ्ती लगा कर रस्सी से बांध दिया गया है।घायल महिला का भी सही ढंग से उपचार नही हो रहा है। पूर्व मंत्री ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि मैने दूरभाष पर सीएमओ व सीएमएस को जिला अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी किंतु मेरे पहुंचने पर जानकारी देने के लिए कोई चिकित्सक तक नही पहुंचा। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मेंअधिकारी व पुलिस बेलगाम हो गई है। पूर्व मंत्री के साथ प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख पतिराज राजभर व अवधेश राजभर, समाजसेवी व शिक्षाविद् डा. विजय नारायण सिंह उर्फ गोपाल जी आदि मौजूद रहे।

                               

संतोष द्विवेदी

No comments