Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ठंड से बचने के लिए समाजसेवियों ने सैकड़ों लोगों में वितरण की कंबल व साल

 


मनियर, बलिया। कड़ाके की पड़ रही ठंड व गलने को देखते हुए सोमवार को समाजसेवियों ने गरीबों को ठंड से बचने के लिए ग्राम पंचायत बिशुनपुरा में सैकड़ों लोगों में कंबल व साल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवियों ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नही है। पुण्य का भागी बनने के लिए अनेकों धार्मिक स्थलों का लोग भ्रमण करते है। लेकिन अपने पास पड़ोस के निराश्रितों का मदद नही कर सकता। अगर उन्हीं की मदद हो तो वहीं सबसे बड़ा पुण्य है। साल व कंम्बल पाकर लोगों ने दिल से बधाई दी। अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, पूर्व ब्लांक प्रमुख कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, विनोद गिरी, विजय यादव, कन्हैया सिंह, राजेश सिंह, सतीश सिंह, गुड्डू मिश्रा, शारदानन्द साहनी आदि रहे।



रिपोर्ट राममिलन तिवारी

No comments