Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धान खरीद की धीमी गति पर आक्रोशित किसान सड़क पर उतरे

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा बेल्थरा रोड मार्ग पर विपणन केंद्र के सामने मंगलवार को दोपहर में धान खरीद न होने से आक्रोशित किसान सड़क पर धान लदी ट्राली खड़ा कर सड़क पर उतर गए। जिससे सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों कि लंबी कतार लग गई। आक्रोशित किसान विपणन निरीक्षक के समझाने व खरीदारी के तेजी लाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिए।

            नगरा विकास खंड में आधे दर्जन धान खरीद हेतु क्रय केंद्र बनाए गए है। विपणन केंद्र पर खरीदारी चल रही है किन्तु किसानों का आरोप है कि धीमी गति से खरीदारी की जा रही है। जिससे किसानों की धान लदी ट्रालियां केंद्र पर  आठ से दस दिन से खड़ी है। वहीं एफसीआई, एग्रो आदि केंद्रों पर बिचौलियों से खरीदारी करने का किसानों ने आरोप लगाया। धान खरीद न होने से आक्रोशित किसान मंगलवार को दोपहर में विपणन केंद्र के सामने अपनी ट्राली सड़क पर खड़ी कर दिए, जिससे दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। इसकी जानकारी विपणन निरीक्षक को हुई तो वे किसानों को धान खरीद में तेजी लाने का आश्वाशन दिया और कहा कि किसानों का धान मानक के अनुरूप होना चाहिए। उसकी धान खरीद निश्चित की जाएगी। तब किसान ट्राली जाम समाप्त किए और एक घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। जाम करने में मुख्य रूप से रणंजय सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, प्रवीण मिश्रा, राजू यादव, काशी यादव, अबरार अहमद, मोहन यादव आदि रहे।

                               


संतोष द्विवेदी

No comments