Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हुआ कुछ यूं कि जयमाल के बाद शादी के मंडप से भागा दूल्हा, मचा हड़कंप

 


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा में एक शादी समारोह में जयमाला के बाद दूल्हा भाग निकला। दूल्हा के जाते ही धीरे-धीरे पूरी बारात भी चली गई। लड़की पक्ष के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बताया गया कि लड़की वालों ने व्यवस्था सही नहीं की थी। लड़की वालों ने सुबह पुलिस को जानकारी दी। दूल्हा पक्ष से बातचीत करने लड़की पक्ष बुलंदशहर गया है। 


थाना अवागढ़ के एक गांव में बुधवार रात को बुलंदशहर के डिबाई से बारात आई थी। हंसी-खुशी बैंड-बाजा बजे और जयमाला भी हुई। बारात में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। भांवरें शुरू होने वाली थीं और दुल्हन पक्ष भात की तैयारी करने के लिए घर पर गए थे। रात में भांवरें शुरू होने से पहले ही दूल्हा, पूरी बारात लेकर चला गया। दुल्हन पक्ष पंडाल में पहुंचे। कोई भी बराती नहीं मिला। दूल्हा, बाराती को न देखकर घरवालों के होश उड़ गए। दूल्हा, घरवालों के  मोबाइल पर कॉल की। किसी ने भी फोन नहीं उठाया। 


गुरुवार सुबह दुल्हन के पिता घरवालों के साथ मिलकर थाना अवागढ़ पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। लड़की के पिता ने बताया कि बारात में व्यवस्थाएं अच्छी न कर पाने के चलते दूल्हा गुस्सा हो गया था और इसी के चलते बारात लेकर चला गया।


चर्चा यह भी है शादी में बुलट न मिलने के कारण भी दूल्हा नाराज हो गया था। एसएचओ अवागढ़ अवधेश कुमार का कहना है कि दूल्हा, बाराती क्यों चले गए, इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष को सही तरीके से नहीं है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल दूल्हा को मनाने बुलंदशहर गए हैं। 





    डेस्क

No comments