Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

युवती ने पहले घर से भागकर की शादी और अब कमरे में मिली लाश, पति गायब

 




रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में युवती को निर्ममता से मौत के घाट उतारकर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। जिस घर में युवती की लाश मिली उसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतका के परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्हें मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। युवती करीब एक माह पहले प्रेमी के साथ भाग कर शादी की थी और इसी मकान में रह रही थी। मृतका का पति भी गायब है।

18 वर्षीय रेशमा ने एक महीने पहले 22 वर्षीय प्रेमी रोहित पटेल से शादी की थी और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे। यह मकान रोहित पटेल का ही है। देर रात एक रेशमा के परिजन उसकी खोजबीन करते हुए मकान के पास पहुंचे। लेकिन उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लटका हुआ है। इसके बाद घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था।

चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को मारा गया फिर उसके शव को लटकाया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतका के पति को भी ढूंढ रही है। जांच के दौरान पता चला कि रेशमा का पति रोहित शुक्रवार की देर शाम तक घर पर ही था।

उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके कारण वह छोड़कर चली गई है। रोहित की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है।


डेस्क

No comments