Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

20 दिसंबर का राशिफल: आज इस राशि वालों की सफल होगी मेहनत, हो सकती है बड़ी तरक्की

 



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में यदि बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा होती है तो खुलकर अपनी बात कहें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कुछ रुके हुए कार्यों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप मेहनत करते रहें जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप बेकार की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान लगाएं। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के विरुद्ध जाकर कोई काम न करें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज कठिन से कठिन कार्यों को भी आप बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से काफी संतुष्ट रहेंगे। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। वैवाहिक जीवन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज का बोझ कुछ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज समय पर ही आपके सारे काम पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी। सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बोझ न समझें बल्कि उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपके अपनों को आपकी बेहद जरूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें अन्यथा इससे आपके बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। थकान बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो काम में आपका मन कुछ कम लगेगा और आपकी किसी गलती के कारण वरिष्ठ अधिकारी आप से बेहद नाराज हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़े हुए कार्य बनने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आर्थिक लाभ होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दिन तनाव में गुजरेगा। जीवनसाथी के उग्र स्वभाव के कारण आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 7:25 से दोपहर 2:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो आपको आलस्य करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए आज कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपको पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए। इससे निश्चित रूप से आपको शांति मिलेगी। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आप समझदारी से काम लें। जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से पहले आज अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपकी आपसी समझ में इजाफा होगा। माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जल्दबाजी में आप कोई भी काम न करें। शांत दिमाग से अपने सभी काम करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है वे आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर दें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है आपकी मुलाकात आपके सपनों के साथी से हो जाए। कामकाज की बात करें तो बैंक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा जिस कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। वहीं दूसरी व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक तंगी के कारण मन परेशान रहेगा। पैसों की कमी की वजह से रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कार्यों को ध्यानपूर्वक और ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आप सभी के साथ हंसी मजाक और सकारात्मक बातें करने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आपको तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ सब अच्छा होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का जोश और उत्साह देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। इसका फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको परिजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर करने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। सर्दी, जुकाम आदि से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्च पर दिन अच्छा है। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साथ ही आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा वक्त बिताएंगे। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी उपलब्धियों पर भी गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। कुछ लोग आज आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। आप इस तरह के लोगों से सावधान रहें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अचानक किसी पुराने मुद्दे उभरने से घर में तनाव संभव है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप क्रोध करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक



डेस्क

No comments