Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बीवी मायके गई तो गुस्साए पति ने ससुर का काटा अंगूठा

 





अहमदाबाद। बीवी के मायके चले जाने पर पति का मन नहीं लगा। वह ससुर के पास पहुंच गया और वहां ससुर से झगड़ पड़ा। गुस्से में उसने ससुर का अंगूठा दांत से काटकर हाथ से अलग कर दिया। जमाई के इस कुकृत्य पर ससुर ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि, जमाई द्वारा ससुर पर हमले की घटना बीते 17 दिसंबर की है।

हुआ यह था कि घर पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। पत्नी रूठकर मायके चली गई। बाद में पति उसे लेने आया। वह 17 दिसंबर को रात के समय अपने ससुराल पहुंचा था। उसे शक था की उसका ससुर पत्नी को उसके साथ भेजना नहीं चाहता। इसी आशंका में उसने अपने ससुर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान वह इतना गुस्साया कि, अपने ससुर राजेश दातनिया के हाथ में काट लिया। जिससे ससुर के दाएं हाथ का अंगूठा कट गया। ससुर को काट लेने के बाद वह वहां से फरार हो गया। उधर, चोटिल ससुर राजेश दातनिया के लिए एंबुलेंस-108 बुलवाई गई। तब अस्पताल में अपना इलाज करवाया।

ससुर ने फिर अपने जमाई के खिलाफ पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोपी का नाम राहुल बताया और कहा कि, उसके साथ बेटी को अब नहीं भेजूंगा।' जानकारी के अनुसार, ससुर राजेश दातनिया अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी राहुल नाम के एक व्यक्ति के साथ करवाई थी।

डेस्क

No comments