Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

13 जनवरी का राशिफल: क्या है आज आपके भाग्य में, जाने राशिफल में...!

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपको आलस्य और सुस्ती महसूस हो सकती है। काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आपका काम इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो आज हाथ में आया हुआ कोई बड़ा काम छूट सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। किसी बात पर आपके बीच बहसबाजी भी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते और हाल ही में आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आप अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की से जुड़ी खबर मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। हालांकि छोटे सदस्यों के साथ आपको नरमी से पेश आने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। मुमकिन है आप काफी तनाव में रहें। ऐसे में दुखी या चिंतित होने की जगह अगर आप समझदारी से अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। निष्पक्ष होकर अपने फैसले लें। मैनेजमेंट से जुड़े काम करने वाले जातकों को आज पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ अच्छा तालमेल रखना होगा। उनकी नाराजगी आपके लिए बड़ी नुकसान की वजह बन सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते हुए मौसम के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। काम के प्रति आपका समर्पण देखकर आपके बॉस भी काफी प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। आपका रूखापन आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको उनके पक्ष को समझने की जरूरत है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज किसी अपने से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर के किसी भी कार्य को करते समय जरा सी भी जल्दबाजी न करें अन्यथा आज वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। हालांकि इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान, अनिद्रा, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप अपने सभी कार्यों की योजना पहले ही बना लें ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। किसी कारणवश आपके पिता आपसे बेहद नाराज रह सकते हैं। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा उनकी नाराजगी की वजह जानने का प्रयास करना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। बेवजह के खर्चो पर आपको अंकुश लगाने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। नकारात्मक बातों को सोच कर आप अपना कीमती समय नष्ट न करें। इससे आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। उनकी पढ़ाई लिखाई से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा वक्त बिताएंगे उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सर्दी जुखाम आदि से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। उधार माल देने से बचें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। मनमुटाव या टकराव से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का समर्थन और आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

निजी जीवन में समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। इस समय आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। यदि अनजाने में आपने किसी अपने का दिल दुखाया है तो आज अपनी गलतियों की क्षमा मांगकर आप बात को खत्म करने का प्रयास करें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ आपके रिश्ते में मधुरता भी बढ़ेगी। यदि कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आपके गुस्से के कारण आज आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। यदि आप कपड़ों का व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करें। आपकी जरा सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही यादगार समय गुजारेंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत भेंट मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं तो आज आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। परिजनों, मित्रों और गुरुजनों की मदद से आपकी इस परेशानी का अंत होगा। कामकाज की बात करें तो यदि दफ्तर में आज आप समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपके बॉस बहुत कड़क रवैया अपना सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आज आपके बीच अनबन की वजह बन सकता है। ऐसे में आप अपने प्रिय को प्यार से समझाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा है तो आपको बड़ा मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपके बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों को सराहेंगे। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और जमकर मेहनत करें। आने वाले दिनों में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी यदि किसी बात पर आपसे नाराज हैं तो आज उनकी नाराजगी दूर करने में आप कामयाब रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने और देने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



डेस्क

No comments