Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

20 जनवरी का राशिफल: सेहत को लेकर आज सतर्क रहे इन राशि वाले जातक, होगी परेशान

 



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि आपको अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने की कोशिश करनी होगी। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी यह परेशानी दूर होगी और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई तनाव चल रहा है तो आप बात को ज्यादा बढ़ने न दें। हो सके तो आप इस मुद्दे को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रिय की समझदारी से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत देवी दुर्गा की पूजा से करें। इसके अलावा मीठे का दान करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। कामकाज की टेंशन में कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप डेयरी उत्पादों से जुड़ा काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका भी मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। आपकी छोटी सी मदद किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि इन जिम्मेदारियों से घबराने की जगह यदि आप समझदारी से काम करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज बहुत ही सावधानी से अपने फैसले लेने होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का भोजन खाने से बचें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। इस तरह की संगति का बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करें। कल के लिए कोई भी काम न टालें अन्यथा आपके बॉस का मूड बिगड़ सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मन प्रसन्न रहेगा और आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। लंबे समय बाद आपको अपने पसंदीदा कार्यों को भी करने का समय मिलेगा। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार आज कुछ कम रहेगा। आप समय से पहले ही अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करने से बचें अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कुछ समय से यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा से करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे आप मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। दूसरों के बहकावे में आकर अपने व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव का बुरा असर आपके शारीरिक से स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बेवजह के झंझटों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आपके पास बहुत से ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आज ही आपको निपटाना होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का दबाव आपका तनाव बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात काफी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। अचानक आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें और सोच समझकर ही खर्च करें। दफ्तर में यदि कोई परेशानी है तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से खुलकर बात करनी चाहिए। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिलेगा। यदि आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको इसका उचित फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारी ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा लेने से बचें अन्यथा आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दोस्तों और परिजनों के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय के बाद मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप धैर्यपूर्वक अपने सभी कार्यो को निपटाने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातक अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर ही अपना फैसला लेना होगा अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से राहत मिल सकती है। अपने शत्रुओं पर आप पूरी तरह से हावी रहेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को आज कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि इस समय आपको कानूनी दांव पेंच से दूर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



डेस्क

No comments