Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वर्गीय राजेश कुमार उर्फ राजू सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर निराश्रितों मे कम्बल वितरण

 


मनियर (बलिया) भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन, मनियर इण्टर कालेज के उप प्रबंधक, पूर्व ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह ने मनियर इण्टर कालेज के प्रांगण में अपने अनुज स्व राजेश कुमार उर्फ राजू सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को गरीब असहाय निराश्रीत मे कम्बल वितरण का कार्यक्रम रखा। कम्बल वितरण कार्यक्रम   के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने स्वर्गीय राजु सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित के  बाद अपने से हाथों से करीब 2 हजार निराश्रित पुरुष व महिलाओं में कम्बल  वितरित किया।

इस दौरान कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। मेरा छोटा भाई हमेशा गरीबों की मदद में हाथ बढ़ाया करता था। व गरीबों की हक की लड़ाई में आगे रहकर उनकी मदद किया करता था। मुख्य अतिथि विनोद शंकर दुबे ने कहा कि  राजु सिह मिलनसार व्यक्ति था वह असमय मे मौत हो गयी नही तो आज बडे ओहदे पर होता आज उनके परिजन उसकी याद मे कड़ाके की पड़ रही ठंड में गरीबों में कम्बल बांटकर  सराहनीय कदम उठाया है। इस मौक़े पर ब्लांक प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, कन्हैया सिंह, पारस नाथ तिवारी , रामदेव यादव, शितांषु गुप्ता, राजेश सिंह, सतीश सिंह, लड्डू पाठक, कंचन सिंह, विनय सिंह, मुन्ना उपाध्याय, देवेन्द्र यादव, , शैलेश सिंह, शिवनारायण राय, अक्षय कुमार , प्रशान्त पाण्डेय, नसीम भाई, सन्तोष सिह , डां विजय प्रकाश गुप्ता आदि रहे।



रिपोर्ट राममिलन तिवारी

No comments