Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल



दुबहर, बलिया :  स्थानीय थाना क्षेत्र के बिसेनी डेरा मोड़ पर अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। 

वाहन में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के लोगों द्वारा घायलों को निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की बीती रात 5 लोग बलिया के तरफ से बिहार जा रहे थे जैसे ही वाहन बिसेनीडेरा मोड़ पर पहुंची अनियंत्रित होकर के खाई में जा पलटी आसपास के लोगों द्वारा गाडी में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया तथा इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही हैं।


रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments