Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

8 जनवरी का राशिफल: इस राशि वाले आज फिजूलखर्ची से बचें

 




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन वरिष्ठ कोई न कोई कमी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। हालांकि ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। आपकी मेहनत जरूर सफल होगी। व्यापारी जल्दबाजी में निवेश न करें। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज कुछ लोग आपको अपनी बेवजह की बातों में फंसाकर आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ बड़ी ही होशियारी से पेश आएं। आर्थिक मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इतना ही नहीं, आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकता है। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न हों। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज सारे मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। बातचीत से यह संभव है इसलिए आज खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने होंगे। इससे आप अपने दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपका कड़क रवैया आपके जीवनसाथी को आपसे दूर कर रहा है। वहीं रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपका प्रेम भी गहरा होगा। अतीत में लिया हुआ कोई गलत फैसला आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। आपको काफी अकेलापन महसूस होगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी करीबी से बात करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। हालांकि आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए एकाग्र होकर अपना काम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय का स्रोत मिलने से अपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे जिसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। बड़े व्यापारियों को आज अचानक कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो अगर थोड़ी से कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके यादगार दिनों में से एक हो सकता है। लम्बे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच गलतफहमियों का सिलसिला आज खत्म हो सकता है। आज अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए उनकी मनपसंद जगह पर जाएं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई प्रयास फलीभूत हो सकता है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी समझ भी बेहतर होगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो आज मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करें। आज आप खुद को सुकून में पाएंगे और अपने इस दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आज आप कामकाज को लेकर सफर कर रहे हैं तो अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें अन्यथा आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और धन नष्ट होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। ज्यादा चिंता न करें, इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दफ्तर में काम का दबाव कुछ हल्का रहेगा। आज आपको अपने लिए कुछ अतिरिक्त समय मिलेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर आज भाई बहनों से कुछ कष्ट संभव है। किसी बात पर असहमति आपके बीच अनबन का कारण बन सकती है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि ठंडे दिमाग से काम लेना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपके बीच तकरार हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ शांत हो जाएगा। दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातें और गप्पेबाजी से दूर रहें। सहकर्मियों की आलोचना करने से भी बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्च हो सकते हैं। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं है, विशेष रूप से लम्बे सफर पर जाने से बचें। इससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। साथ ही जिस उद्देश्य से आप यह यात्रा कर रहे हैं उसके भी पूरे होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप किसी मुश्किल में हैं तो बड़ों की सलाह मानें, आपको अपनी समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप जमकर मेहनत करेंगे। बिना किसी रूकावट के आज समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने साझेदार के साथ वाद विवाद से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की खराब सेहत आज आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। पैसों के मामले में समझदारी से अपने फैसले लें। आज उधार देने से बचें। माता पिता का प्यार और सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थितियों में आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आज जोखिम भरे कार्य करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपका लापरवाह रवैया आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आपके बॉस की नजर आप पर बनी हो सकती है और उनकी ओर से आपको चेतावनी भी मिलने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपको धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। साथ ही पिता के सहयोग से भी आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके बीच प्यार बढ़ेगा और आप आपसी जुड़ाव महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं इसलिए आप बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी हो या व्यापार इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य तेजी से निपटाने की कोशिश करेंगे। घर में किसी पूजा या हवन का आयोजन हो सकता है और आप अपने परिवार के साथ बहुत ही अच्छा समय बिता पाएंगे। आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें अन्यथा चीजें आपके विरूद्ध जा सकती हैं और आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आपकी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपके प्रोमोशन की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पैसों की बात करें तो अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जरूरत पड़ने पर मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है जिससे घर में झगड़े झंझट होने की आशंका है। कामकाज की बात करें तो पिछले कुछ समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अति आत्मविश्वास में पड़कर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। इससे आप थोड़ा बोझिल महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक



डेस्क

No comments