9 जनवरी का राशिफल: इस राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेंगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। किसी कारणवश यदि वे पढ़ाई में पीछे रह गए हैं तो आपको उनकी मदद करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आप काफी पॉजिटिव और नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। व्यापारियों को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का जोश और उत्साह देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको परिजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। बड़े भाई के साथ अपना रिश्ता बेहतर करने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों के कारण मन परेशान रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आज आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काम के साथ अपनी छवि भी मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर उधर की बातें करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आपको सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आपको तनाव से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य दिया जा सकता है। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और बड़ी ही सरलता से अपना काम भी पूरा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से काफी संतुष्ट रहेंगे। दूसरी ओर व्यापारियों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को इस समय बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना किसी से सलाह लिए न ही लें तो अच्छा होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप बैंक से जुड़े हैं तो आज किसी भी काम को करते समय जल्दबाजी न करें अन्यथा आप से बड़ी लापरवाही हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अटके हुए कार्यों को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है। आप ज्यादा तनाव न लें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो समय पर काम पूरा न होने से वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़े हुए कार्य बनने की प्रबल संभावना है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो बात आगे नहीं बढ़ेगी। आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
मानसिक चिंता बढ़ सकती है जिसकी वजह से आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। उनका रवैया आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के लोगों से संभल कर रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुराना कोई रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साथ ही आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस कोरोना रूपी संकट से बचने के लिए आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है जिम्मेदारियां का बोझ कुछ बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो आपको आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको लम्बे चौड़े मेडिकल बिल का भी भुगतान करना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए ही कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपको पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए, निश्चित रूप से अच्छा महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप खुलकर और स्पष्टता से अपनी बात कहें। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी पुराने उलझे हुए व्यवसायिक मामले के सुलझने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आप इसी तरह से मेहनत करते रहें, जल्द ही आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप फालतू की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान लगाएं। निजी जीवन की बात करें तो अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज का बोझ कुछ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज समय पर ही आपके सारे काम पूरे होंगे। हालांकि आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी। सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बोझ न समझें बल्कि उन्हें ईमानदारी से पूरा की कोशिश करें। आपका गलत रवैया आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक
डेस्क
No comments