Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में महिला ने किया विरोध तो पति ने दिया तलाक



बलिया। कानून बनने के बावजूद तीन तलाक थमने का नाम नहीं ले रहा। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकारियां गांव निवासी नाजिश बेगम का निक़ाह कुतुबद्दीन उस्मानी के साथ 2018 में मऊ जनपद के रामपुर थाना के ढिलाई फिरोज में हुआ था। निकाह के तीन माह बाद ही पति कतर (विदेश) चला गया। पीड़िता नाजिश बेगम की मानें तो निकाह के तीन माह बाद ही पति के विदेश चले जाने के बाद परिवार में विवाद हो गया। वहीं विदेश से ही पति ने फोन कर तीन बार तलाक... तलाक... तलाक... बोल दिया। इसका ऑडियो वायरल भी हुआ है। कई बार पीड़िता गड़वार थाने पर गई, परन्तु मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसको लेकर शुक्रवार को एसपी दरबार में अपनी दो वर्ष की बच्ची के साथ पहुंची नाजिश बेगम ने न्याय की गुहार लगाई है। 


ननद का लड़का जबरदस्ती पर उतारू, पति को बताया तो दिया


पीड़िता के अनुसार उसके ननद के लड़के ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगता था। मेरे ऊपर गलत निगाह डालता था। जब सारी बात अपने पति को बताई तो मेरे पति ने वहां से फोन कर धमकी देने लगा और कहने लगा, तुमको नहीं रखेंगे। फोन पर ही तीन बार तलाक तलाक तलाक 28 जुलाई 2020 की शाम लगभग सात बजे के करीब बोल बैठे। उस दौरान नाजिश अपने ससुराल में थीं और ससुराल के लोग नाजिश बेगम से लड़ाई झगड़ा करने लगे। नाजिश बेगम को ससुराल से भगा दिया गया। 28 को अपने मायके सिकारियां चली आई। उसके बाद पति कुतुबद्दीन उस्मानी का कोई फोन नहीं आया। यहां तक कि नाजिश बेगम की मोबाईल नम्बर को पति ने अपने सेट से ब्लॉक कर दिया। घटना की सूचना देने जब पीड़ित महिला गड़वार थाना पर गई तो उसकी एक नहीं सुनी गई। गड़वार न्याय नहीं मिला, तब शुक्रवार को बलिया पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक से आश्वासन मिला हैं कि आपको फोन से बताया जायेगा। पीड़िता ने कहा कि मेरी एक बच्ची है, जो लगभग 2 वर्ष की हुई है। 2018 के 12वें महीने में इस मासूम बच्ची का जन्म हुआ था। 


 अगर पति आकर कहें तो साथ रहने में गुरेज नहीं


नाजिश बेगम के पिता ट्रक ड्राइबर हैं। नाजिश बेगम की चार बहन है, जिसमे दो बहन की शादी हो गई है। अभी दो बहनों की शादी करनी है, लेकिन अभी पिता जी लॉक डाउन के दौरान से घर पर ही रह रहे हैं। नाजिश बेगम के अनुसार अगर उसका पति आकर हमे रखेंगे तो हम पति के ही साथ रहेंगे। 


 थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है: एएसपी


अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया हैं। उसमें लिखा हैं कि परिजनों द्वारा उसको परेशान किया जाता हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष महिला को निर्देशित किया गया हैं कि जांच करे। अगर सत्यता पाई जाय तो नियमानुसार कार्यवाही करें।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments