Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में पात्र को अपात्र बनाने के खेल में सचिव निलंबित

 



बेल्थरारोड, बलिया। पात्र आवास लाभार्थी को अपात्र बनाने के खेल में दोषी पाए जान पर सचिव को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया।डीपीआरओ की इस कार्यवाही से आवास की खेल में लगे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

         नगरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ताड़ीबड़ा गॉव निवासी राम सिंहासन का 2011 की सूची में क्रमांक 294 पर नाम अंकित है । आवास की जांच में राम सिंहासन को पात्र होते हुए भी सचिव ने अपात्र घोषित कर दिया था।  अपात्र घोषित की जानकारी राम सिंहासन को हुई तो इसकी शिकायत राम सिंहासन ने जिलाधिकारी बलिया से किया।डीएम ने सीडीओ को जांच का निर्देश दिया था।


सीडीओ ने  शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी नगरा से जांच बाद आख्या मांगी थी।बीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से जांच कराई तो राम सिंहासन की शिकायत सही मिली।शिकायत कर्ता के पास जांच में दो मड़हे थे,जिसमें अपने परिवार के साथ रहकर गुजर बशर करता है।जांच में सचिव की अनियमितता पाये जाने के बाद बीडीओ ने जांच रिपोर्ट 22 जनवरी को जिले पर भेज दी। जांच आख्या मिलने के बाद डीपीआरओ बलिया शशिकांत पांडे ने 23 जनवरी को सचिव मन्नू चौहान को निलंबित कर दिया। जिससे विकास खण्ड में आवास की खेल में लगे कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।



                                

रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments