Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समाजसेविका ने गरीब असहायों में वितरित किया कम्बल


बेल्थरारोड, बलिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद रसड़ा तहसील द्वारा अलाव जलवाने और कम्बल आदि का वितरण नही किया गया है,किन्तु समाजसेवी ठंड में गरीबो को गर्म कपड़े ओढ़ाना शुरू कर दिए हैं। नगरा ब्लॉक क्षेत्र के डूमाडाड गॉव में मकर संक्रांति के दिन गुरुवार को समाजसेविका प्रियंका देवी द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में डेढ़ सौ विधवा, वृद्धा एवं गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर गरीबों के चहरे पर मुस्कान छा गई।




                  कम्बल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ संतोष कुमार ने कहा कि इन दिनों ठंड के पड़ने के कारण गरीबों असहायों को राहत दिलाने की मंशा से प्रियंका देवी ने कम्बल का वितरण कराया है।इसकी जितनी सराहना की जाए,कम है। कहे कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मानवता हमेशा गरीब मजलूमों की सहायता करने की सीख देती है। समाजसेविका प्रियंका सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मै हमेशा गरीब एवं असहाय लोगो की सहायता के लिए प्रयासरत रहती हू।इस अवसर पर पहलवान देवनाथ यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, जय प्रकाश भारती, एसपी राणा, सहित काफी लोग उपस्थित रहे। राजीव कुमार ने आए हुए अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

                                       


संतोष द्विवेदी

No comments