Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शरारती तत्वों ने आग लगा दुकान जलाने का किया प्रयास


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा बाजार में दुकान जलाने का सिलसिला जारी है।पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।दो दुकानों को खाक करने के बाद गुरुवार की रात तीसरी दुकान को खाक करने का प्रयास किया गया । नगरा रसड़ा मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज गेट के समीप स्थित कॉपी किताब के दुकान के दरवाजे को गुरुवार की रात शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। संयोग अच्छा था कि दरवाजा के अंदर लगाया गया प्लाई ही जली और आग अपने आप बुझ गयी। अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। पीड़ित ने अज्ञात तत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।




                थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी प्रमुख समाचार पत्र अभिकर्ता जीतेन्द्र यादव की जनता इंटर कॉलेज गेट के समीप विद्यार्थी पुस्तक भंडार के नाम से किताब कॉपी की दुकान है। दुकानदार प्रतिदिन की तरह सायंकाल दुकान बन्द कर घर चला गया। रात को किसी वक्त शरारती तत्वों ने दुकान के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया और डिब्बे में बचा पेट्रोल छोड़ कर भाग गए। संयोग अच्छा था कि आग लगने से दरवाजे के अंदर लगाया गया प्लाई जल गया और आग अपने आप बुझ है। अन्यथा दुकान में रखा लाखो रुपए की कॉपी किताब के साथ ही अन्य स्टेशनरी के समान जलकर राख हो जाता।घटना की जानकारी जीतेन्द्र को सुबह तब हुई, जब वह अखबार का बंडल उतारने के लिए दुकान पर आया। पीड़ित ने घटना की जानकारी डॉयल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना किया तथा घटना स्थल पर शीशी में रखा पेट्रोल साथ लेकर गई। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। इसी तरह की घटना 19 दिसम्बर को भी बाजार में हुई थी। पोस्ट ऑफिस के पास स्थित गुमटी में शरारती तत्वों ने आग लगा दिया था। जिसमें गुमटी में रखा फोटो स्टेट मशीन ,कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन सहित दो लाख रुपए का स्टेशनरी व अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। बाजार में बढ़ रही इस तरह की आगलगी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठने लगी है।

                                


संतोष द्विवेदी

No comments