Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुर्व चेयरमैन स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की पुण्य तिथि में मुख्य अतिथि होंगे प्रसपा(लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव


सहतवार(बलिया) । आगामी 19 जनवरी को होने वाले पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि के मद्देनजर बद्रीनाथ सेवा संस्थान की सदस्यो की बैठक बद्रीनाथ सिंह सामुदायिक केन्द्र बड़ा पोखरा प्रांगण में सम्पन्न हुई।बैठक मेंं संस्थान के सरंक्षक तथा प्रसपा (लोहिया) केे प्रदेश महासचिव नीरज सिंह”गुड्डू” सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के बीच कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।मौजूद लोगों को कार्यक्रम केे विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी।

      नीरज सिंह”गुड्डू” ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसपा(लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव होंगे।पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम निशा उपाध्याय पेश करेंगी।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कहीं कोई कमी न रह जाये।इसके लिए आप सभी अपनी बारीक नजर रखें।जैसे हर वर्ष आप सभी  निभाते आ रहे है.श्री सिह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव गोरखपुर होते हुए बाई रोड आयेगे।तूर्तीपार मे बद्रीनाथ सिह सेवा संस्थान के कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए  सहतवार बड़े पोखरे पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर साथ  लायेगे। 

     इस अवसर पर  पवन कुमार, पंकज सिह, राजू सिह. हरिशंकर पान्डेय गोपाल जी गुप्ता,डॉ सुरेश गुप्ता, अखिलेश पाण्डेय,राणा सिंह, सभासद राजेश्वर सिंह”मुन्नाा सिह योगिंदर सिंह, आशीष गुप्ता, मोहन प्रसाद राकेश गुप्ता तकई प्रसाद , उपेन्द्र यादव.राजीव सिंह,पीएन सिंह,राहुल यादव,टुनटुन सिंह,बिक्कू सिंह,शिव जी विधायक,लक्ष्मण सिंह,अनिल प्रेम बिहारी. सिंह,मुहर्रम मिया,ध्रुव सिंह आदि रहे।


   

रिपोर्ट- जेपी सिह

No comments