Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

 



बेल्थरारोड, बलिया। बेल्थरारोड नगरा मुख्य मार्ग पर फरसाटार के समीप बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकप ने धक्का मार दिया। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण घायल युवक को सीएचसी सीयर पहुंचाए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

              

भीमपुरा थाना क्षेत्र के मंसूरिया निवासी 21 वर्षीय सैफ अंसारी गांव के ही 37 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह के साथ बाइक से बेल्थरारोड किसी काम से आया था। दोनों युवक काम निबटा कर वापस घर जा रहे थे। अभी वे नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर उभाव थाना क्षेत्र फरसाटार चट्टी के समीप ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार पिकप ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें सैफ की मौत हो गई। ग्रामीण घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाए। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृत युवक घर का इकलौता चिराग बताया जा रहा है। चिराग बुझ जाने से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

                                


रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments