Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विद्यालय में चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ


बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र करण छपरा गांव में स्थित अंबिका सिंह हाई स्कूल का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय में लगा एलईडी टीवी, सोलर बैटरी, 9 पंखे सहित भारी मात्रा में सामान चुरा लिया है। घटना की लिखित सूचना विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने दो कटी थाने में दी है। इसी क्रम में गुरुवार की रात गुरुवार की रात इसी विद्यालय के बगल में खड़ा रामप्रवीण सिंह के ट्रेक्टर की बैटरी, जैक व अन्य सामान अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। इस घटना की भी लिखित तहरीर दोकटी पुलिस को पीड़ित द्वारा दे दी गई है। दोनों मामलों की पुलिस छानबीन कर रही है।



वी चौबे

No comments