Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

यूपी में चार अधिकारियों का योगी सरकार ने किया डिमोशन




लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का डिमोशन कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है. नियम विरुद्ध पदोन्नति पाए सूचना विभाग के 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया.

उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग में प्रमोशन पाए 4 लोगों का डिमोशन कर दिया गया है. अब ये अपर जिला सूचना अधिकारी की जगह चौकीदार, चपरासी, सिनेमा ऑपरेटर और सहायक बनाए गए हैं. इन चारों का इन्हीं उक्त पदों पर प्रमोशन हुआ था लेकिन नियम विरुद्ध जाकर ये प्रमोट किए गए थे.

प्रमोट हुए 4 अफसरों का डिमोशन किया गया है उसमें नरसिंह, दयाशंकर, विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह शामिल हैं. नरसिंह को चपरासी, दयाशंकर को चौकीदार के अलावा विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक बनाया गया है. 


डेस्क

No comments