Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नव वर्ष पर बलिया के रौशन को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

 




मनियर,बलिया। भगवान परशुराम की तपोभूमि मनियर निवासी रौशन सिंह "चंदन" को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सूचना का अधिकार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय श्री विवेक तंखा जी सांसद की स्वीकृति से रौशन सिंह "चंदन" को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सूचना का अधिकार विभाग के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि से मनियर में चहुंओर खुशी है क्योंकि सर्व शक्ति सिंह के बाद पहली बार मनियर के किसी युवा को प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में जगह मिली है ‌। इस उपलब्धि पर रौशन सिंह "चंदन "ने बताया कि नव वर्ष में मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है ।मैं  राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, माननीय राहुल गांधी जी ,प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका वाड्रा जी, सूचना के अधिकार के चेयरमैन विवेक तंखा जी ,प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ,सूचना के अधिकार के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस पद के योग्य समझा ।मैं अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए पार्टी को मजबूत करने में जी जान से प्रयास करूंगा।

 सदगुरु महाराज, माता-पिता तथा बड़ों के चरणों में यह खुशी समर्पित है जिनके सानिध्य में रहने के कारण मैं इस पद ,प्रतिष्ठा का हकदार हूं।दादा स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह सहित सभी परिवार के सदस्यों को वंदन नमन करता हूं तथा कांग्रेस के युवा कर्मठ सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करता हूं।बताते चलें कि रौशन सिंह "चंदन" का जन्म बलिया जनपद के मनियर कस्बे में एक साधारण परिवार में हुआ था। कांग्रेस पार्टी में लगन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के कारण मात्र 40 वर्ष की अवस्था में इन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।





रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments