Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वैश्विक महामारी कोरोना के समूल नाश के लिए तुलसी कृत रामचरित मानस का मास परायण के साथ पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन


बैरिया(बलिया)वैश्विक महामारी कोरोना के समूल नाश के लिए अखण्ड भारत निर्माण मिशन रामनगर के तत्वाधान मे गुरुवार को 12वें  तुलसी कृत रामचरित मानस का मास परायण समपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोचार के बीच पुर्णाहुति व भण्डारा का आयोजन किया गया।




मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए पिछ्ले 26 वर्षों से एक मासिय मास परायण का आयोजन हो रहा है।लेकिन इस वर्ष यह आयोजन वैश्विव महामारी कोरोना को खत्म करने के लिए विशेष रुप से किया गया है।विगत एक माह से श्रद्धालु मास परायण में भाग ले रहे थे और रमायण का पाठ कर रहे थे।अन्त में हवनात्मक पुर्णाहुति की गयी।इस अवसर पर आचार्य मतलेस्वर पाण्डेय,सन्दीप मिश्रा,मनोज पाण्डेय,वशिष्ट मिश्रा,सुधीर पाण्डेय,कैलास मिश्रा,बच्चा लाल उपाध्याय,चन्दन मिश्रा,अजय पाठक,धीरज मिश्रा,रोहित उपाध्याय,राहुल उपाध्याय,उमाशंकर यादव सहित दर्जनो लोगो ने भाग लिया।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments