Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

16 जनवरी का राशिफल: पैसों के मामले में इस राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिस कारण आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें और उनकी अच्छी देखभाल करें। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच का तनाव खत्म होगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से पैसों को लेकर आपकी समस्या गहरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, विशेष रूप से अपनी गुप्त बातें ज्यादा इधर उधर न करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लंबे समय बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप अपनी रुचियों पर ध्यान देंगे जिससे आपका तनाव और दबाव कम होगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप वर्तमान नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी करने की सोच रहे हैं तो कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अचानक घर में कलह हो सकती है। हालांकि शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सफल होने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी। आप अपनी गलतियों से सबक लें। यदि आप मन लगाकर और ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो जल्द ही कामयाबी आपके कदम चूमेगी। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आप जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं उसके न मिलने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेना चाहिए अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण शारीरिक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। मन शांत रखने के लिए तनाव से बचें साथ ही रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के सदस्य आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। आप अपनी इस आदत को जल्द से जल्द बदलने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें, आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज की बात करें तो आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे और आपके बॉस भी आपसे प्रभावित नजर आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह परिवर्तन आपके हित में होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपका संघर्ष खत्म हो सकता है और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापारियों को भी आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके पास पैसा रहेगा लेकिन आज धन आसानी से आपके हाथ से सरक सकता है। अच्छा यही होगा कि पैसों के मामलों में आप थोड़ा संभल कर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि घर के बड़े आज आपसे ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आप जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा अनजाने में ही सही आप अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपके स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अपनी मधुर वाणी से आप लोगों का जीत लेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। कार्यभार अधिक रहने के कारण आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से निराशा हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो आज के दिन आपको बहुत संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। मन शांत रहेगा और आप चिंतामुक्त रहेंगे। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आईटी सेक्टर या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है या आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आपको अपने परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही अपने छोटे मोटे कर्जों से आप मुक्ति पा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है जिस कारण आप काफी परेशान चल रहे हैं तो आज आप परिस्थिति में सुधार महसूस करेंगे। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी और आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। आपकी माता की सेहत में भी सुधार देखकर आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर बात पैसों की करें तो बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन ठीक रहेगा। हालांकि बड़े मुनाफे के लिए आप गलत रास्ते न अपनाएं। वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति करने से आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे समझे न लें तो बेहतर होगा। अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर कामकाज से जुड़े गलत निर्णय न लें। यदि आपका काम ऑटोमोबाइल, प्रिंटिंग प्रेस, गैस, पेट्रोल आदि से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आप किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र की वित्तीय रूप से मदद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। आज आप अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपकी थकान बढ़ सकती है और आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लिया है तो उसका उम्मीद के अनुसार परिणाम आपको मिल सकता है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठोर परिश्रम के बावजूद अच्छे फल की प्राप्ति न होने से आप काफी निराश रहेंगे। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। अटके हुए आर्थिक मुनाफे की प्राप्ति आपको हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ बेवजह की बातों में समय नष्ट न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बड़ा खर्च करने से बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अपने शानदार प्रदर्शन से आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का भरपूर प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



डेस्क

No comments