Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

02 फरवरी का राशिफल: पैसों के मामले में ये राशियां रहेगी आज भाग्यशाली

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज का बोझ आज कुछ कम रहेगा और आपको भी अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा कर पाने में आज आप सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। समय पर भोजन के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: गहरा नील

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अपने खर्चों पर काबू रखें और आवश्यकता से अधिक कर्ज लेने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपकी गति कुछ धीमी रहेगी। बेहतर होगा आप आलस्य से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आपका काम डेयरी उत्पादों का है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज अपने मनपसंद स्थान पर आप सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आपकी आदत के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक रूप से भी आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप बेवजह तनाव लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ आपको तालमेल बेहतर करने की सलाह दी जाती है। किसी भी मामले में उग्र होने से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रदर्शन से आज वरिष्ठ अधिकारी असंतुष्ट नजर आएंगे। आपके द्वारा किए हुए कार्यों में वे कई कमियां भी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी ओर से और मेहनत करने की जरूरत है ताकि आप उनका दिल जीत सकें। माता के साथ रिश्ते में तनाव संभव है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी छोड़कर स्वयं का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो आपको उन्हीं के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अपना कोई पुराना कर्ज चुका सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपके बीच तनाव की वजह बन सकता है। बहसबाजी या लड़ाई झगड़े से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप शांति और प्यार से अपने प्रिय को समझाने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको लीवर से जुड़ी कोई समस्या है तो जरा सी भी लापरवाही न करें। आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपको विनम्रता से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपका कड़क रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन देखने को मिलेगा। मुमकिन है किसी कारणवश वे आपसे नाराज रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें और अपने बॉस को शिकायत का कोई मौका न दें। वहीं आयात निर्यात का काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप कला से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी कठिन मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। घरेलू खर्चे आज कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको नकारात्मक पहलुओं पर भी गौर कर लेना चाहिए। जल्दबाजी में इस तरह के फैसले लेने से बचें। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव के कारण आज सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने बॉस की सलाह अनुसार चलें। आपको निश्चित रूप से अच्छा फायदा होगा। यदि वे आपको कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसे मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। लोहे के व्यापारियों को आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। आज परिजनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सर्दी जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते तो अति आत्मविश्वास में पड़कर आज कोई भी फैसला न लें। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रिय के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। आज आप बाहर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। आप काफी झुंझलाहट भी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप जमकर मेहनत करेंगे। आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों के मामले में आंख बंद कर किसी पर भी भरोसा न करें। लकड़ी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। घर के सदस्यों के साथ अहम और टकराव से भी आपको बचना होगा अन्यथा आपके रिश्तो में बड़ी दरार पड़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

बिना पढ़े आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज के दिन आपके बीच की दूरियां कुछ कम हो सकती है। बेहतर होगा आप सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने आहार को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। यह सब आपकी ही कड़ी मेहनत का नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी आर्थिक सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। माता पिता आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे और उनके साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। आज परिजनों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके विवाह की बात जोर पकड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आपका काम कॉस्मेटिक्स, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी कमजोरी और थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक


डेस्क

No comments