Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 



मनियर (बलिया) क्षेत्र के बहदुरा गांव में शनिवार को दिन मे नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर मायके वालों की तहरीर के इंतजार में  है।

मिली जानकारी के अनुसार बहदुरा निवासी शशिकांत गोंड की पत्नी मनीषा 28 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में दिन मे  करीब 3 बजे मौत हो गई।  संदिग्ध परीस्थितयो मे मौत की सूचना  किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर वापस चली आई। परिजनों की मानें तो मनीषा की तबीयत कुछ महीने से खराब चल रही थी। जिसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। लेकिन आज अचानक मौत हो गई।

उधर लोगों में चर्चा थी कि पति से अनबन होने  के कारण नव विवाहिता ने अपने दो छोटे छोटे बच्चो को छोडकर  आत्महत्या (फाँसी के फन्दे को चुम लिया ) जैसे खौफनाक कदम उठाई।

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली है। मायके वालों की तहरीर पर कारवाई की जाएगी।



राममिलन तिवारी

No comments