Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नन्हकुली सिंह गरीबों, मजलूमों, पीड़ितों व शोषितों के मसीहा थे : पूर्व मंत्री

 


मनियर (बलिया) समाज में गरीबो मे जो जितना योगदान देता है। मरने के बाद उसी की कृतियां गाई जाती है। उक्त बातें सिकन्दरपुर के पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने मनियर बस स्टैन्ड पर स्व सत्येन्द्र बहादुर उर्फ नन्हकुली सिंह की 17वीं पुण्यतिथि व श्रद्धांजलि सभा  को संबोधित करते हुए गुरूवार को कहीं।

वक्ताओं ने कहा कि स्व नन्हकुली सिंह गरीबों, मजलूमों व पिड़ितों  शोषितो के मसीहा थे। पुण्यतिथि उन्हीं की मनाई जाती है। जो ब्यक्ति निचले स्तर के लोगों की आवाज को बुलंद करें। उसी तबके के संघर्षशील व साहसी व्यक्ति थे। वह हमेशा गरीबों की मदद में हाथ बढ़ाकर उत्साहित रहने का कार्य करते थे। समाज में गंदगी फैलाने वाले व गरीबों के शोषण करने वालों का हर वक्त विरोध करते थे। कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नन्हकुली सिंह की जितनी बखान किया जाय कम है। ऐसे महान पुरुष विरले पैदा होते हैं। जो गरीबों के बीच रहकर उनकी सेवा में ही अपनी जान गवा दी ।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रवि यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, छात्र नेता प्रवीण सिंह विक्की, गोपाल युवा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पारस नाथ तिवारी, बब्लू तिवारी, योगेन्द्र सिंह, इमरान आदि रहे। अध्यक्षता रबीन्द्र सिंह व संचालन मुहम्मद रब्बानी ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार अविनाश सिंह व गुलगुल सिंह ने प्रकट किया।



राममिलन तिवारी

No comments