Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,मंत्री ने दिया दिशा निर्देश

 


गड़वार(बलिया) : क्षेत्र के खड़ीचा गांव स्थित मां भवानी मंदिर के प्रांगड़ में रविवार को भाजपा के गड़वार मंडल के वार्ड नं 47 के कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में खेलकूद, युवा कल्याण व पंचायती राज राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व हेडगेवार के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यर्पण कर बैठक का शुरूआत किया।बैठक के दौरान आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा कर 

रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का डंका बज रहा है।सबका साथ सबका विकास के मुद्दे के साथ भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है।कहा कि जो पार्टी पहले तीन नंबर की पायदान पर थी आज वही पहले पायदान पर है।मंत्री ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में लग जाइए।कहा कि पंचायती राज मंत्री होने के नाते मैं पंचायत चुनाव में अमुक सीटों पर मनचाहा आरक्षण करवा दूंगा इस भ्रम में मत रहिएगा।पूरी आरक्षण व्यवस्था निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने व संचालन टुनटुन उपाध्यय ने किया।इस मौके पर विजय प्रकाश वर्मा,विजय गुप्ता,मुन्ना चौरसिया,मदन राजभर,भानु दुबे,मुन्ना सिंह,हिमांशू प्रताप सिंह मंटू,शैलेंद्र दुबे,सनातन पांडेय,पिंटू पाठक,शंकर तिवारी,राकेश गुप्ता आदि लोग कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments