Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहा हुआ ट्राई साइकिल का वितरण

 


दुबहर, बलिया : ग्राम्य विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आनंद स्वरूप शुक्ला के सौजन्य एवं भाजपा कार्यकर्ता अभिलाष पांडेय गगन व अभिजीत दुबे गोलू के तत्वाधान में बुधवार की देर शाम दुबहर थाना प्रभारी अनिल चंद तिवारी ने ओझा कछुआ निवासी दिव्यांग रघुनाथ वर्मा (55) को आधुनिक ट्राईसाइकिल प्रदान किया। आधुनिक ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांग रघुनाथ वर्मा ने राज्य मंत्री को धन्यवाद एवं गगन पाण्डे व गोलू दुबे का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर  अक्षयवर मिश्रा, भुवनेश्वर मिश्रा, गौतम दुबे, शत्रुघ्न मिश्रा, मुन्ना मिश्रा ,बृजेश मिश्रा, टुनटुन दुबे, मन जी दुबे, पशुपति मिश्रा, विजय गिरी, राजेंद्र साहू, धनजी गुप्ता, अम्बरीश मिश्रा, उमेश दुबे,गोलू मिश्रा ,ओम प्रकाश वर्मा, अंकित गुप्ता,अशोक वर्मा,हिमांशु यादवआदि ग्रामीण मौजूद रहे।


रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments