Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संदिग्ध परिस्थिति मे युवक की फाँसी लगाकर मौत



सहतवार(बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 12 मॆ एक 35 वर्षिय युवक की संदिग्ध परिस्थिति मे पंखे के हुक से लटकर फाँसी लगाकर मौत का मामला प्रकाश मे आया है। सुचना पर मौके पर पहुँची सहतवार पुलिस ने फँदे को चाकू से काटकर शव को नीचे उतारकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सुचना मिलते ही उसकी पत्नी अपने बच्चो के साथ घर पर पहुँची जिसका रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

   बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के वार्ड नं 12 निवासी मन्तोष 35 वर्ष (मृतक)  पुत्र तारकेश्वर चौहान के घर वृहस्पतिवार को दिन मे 11 बजे करीब कोई लड़का मन्तोष को किसी कार्यवश ढूढते हुए आया। दरवाजे पर खड़ा होकर चिल्लाने लगा। जब मन्तोष दरवजा नही खोला तो दरवाजे को अन्दर धक्का दिया। देखा कि दरवाजा अन्दर से खुला हुआ है। अन्दर जाकर देखा तो मन्तोष पंखे के हुक से लटका हुआ था । अन्दर की स्थित देख लड़का हतभ्रत होकर चिल्लाने लगा। लड़के के शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गये। इसी बीच किसी ने सहतवार पुलिस को फासी से हुयी मौत की सुचना दी। सुचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष बिरेन्द्र यादव व चौकी इन्चार्ज गजेन्द्र राय दल बल के साथ मौके पर पहुँचकर पंखे के हुक से लटक रहे मन्तोष के शव को फन्दे को चाकू से काटकर नीचे उतार। परिवार को कोई सदस्य घर पर मौजूद न होने से पुलिस असमंजस मे पड़ी रही। इसी बीच अगल बगल के लोगो से उसकी पत्नी मंशा देवी की मोबाईल नम्बर मिल गया। पुलिस मोबाईल से उसकी पत्नी को सुचना देकर उसके आने का इन्तजार करने लगी। पत्नी के आने के बाद पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

    मन्तोष की पत्नी मंशा देवी लगभग एक माह से अपने मायके सिवानकला (सिकन्दरपुर)मे थी। सुचना मिलते ही वह तुरन्त सहतवार पहुँच गयी। पति की स्थिति देखकर उसका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। मन्तोष के तीन लड़के है।1- लड्डू 8 वर्ष 2- मोहित 6  वर्ष 3- दीपक 3 माह का है। मन्शा तीनो बच्चो को लकर फफक फफक कर रो रही थी कि पति के नही रहने पर बच्चो का पालन पोषण कैसे होगा। मन्तोष के पिता तारकेश्वर अपनी पत्नी व दो बच्चो के साथ नन्दगंज (गाजीपुर)मे ईट भठ्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। उनके लड़के की मौत की सुचना उनको दे दी गयी है। मन्तोष मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। मन्तोष अचानक क्यो फाँसी लगा लिया। लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।



रिपोर्ट-जेपी सिह

No comments