Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम सम्पन्न



बेल्थरारोड, बलिया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक के डबाकरा हाल में रविवार को आयोजित मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक ने लगभग एक दर्जन महिलाओ एवं किसानों को आवास एवं कृषि यंत्र का प्रमाण पत्र सौंपा।

            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनंजय कन्नौजिया ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। सरकार के केंद्र विंदू ने गांव, गरीब और किसान शामिल है।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसानों के लाभ के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए मिट्टी का हेल्थ कार्ड, गोरखपुर में बन्द पड़े फर्टिलाइजर के कारखाने का क्षमता चार गुना बढ़ाकर उसे शुरू कराने, किसानों को मजबूती प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाना, पांच लाख रुपए का किसान बीमा, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाएं चला रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए ऋण माफ किए थे। सरकार किसानों के भविष्य को देखते हुए वर्तमान को मजबूत कर रही है। खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत ने बताया कि नगरा ब्लॉक में चार वर्ष में 1998 आवास के निर्माण कराया गया है।19 - 20 में 12 मुख्यमंत्री आवास तथा 20 - 21 में 27 मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 460 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। जिसमें 6000 महिलाएं अप्रत्यक्ष तथा दो हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत बोरिंग कराई जा रही है। खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित गया है। जहां ट्रांसफार्मर जलने की भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों का भी गठन किया गया है जहां बाहर से आए लोगो की जानकारी देना है। जिससे उनका कोरोना जांच हो सके। इस दौरान विधायक ने 11 महिलाओ को आवास का प्रमाण पत्र तथा आधे दर्जन किसानों को कृषि यंत्र का प्रमाण पत्र सौंपा। आलोक शुक्ला, कैलाश बिहारी सिंह, दया शंकर राय, मनोज सिंह, राम कृष्ण यादव, एडीओ पंचायत, सहित ब्लॉक के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरविंद नारायण सिंह व संचालन एडीओ कृषि रमाकांत राम ने किया। इसके अलावा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शनिवार को सायंकाल पंदह माइनर पर विशुनपुरा चट्टी व गौरा गांव में 24 लाख की लागत से बनने वाले दो पुलिया का शिलान्यास किया।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments