Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

 



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा भीमपुरा मार्ग पर सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल महिला लोहरइया निवासी 45 वर्षीय तारा देवी की मऊ के एक नीजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेंज दिया। 

           नगरा थाना क्षेत्र के लोहरइया निवासी तारा देवी पत्नी उमाशंकर शर्मा अपने पुत्र के साथ गोंठवा रिश्तेदारी गईं हुईं थी। 8 मार्च को वह घर लौट रहीं थीं। चचयां गांव के समीप वह पेट्रोल पंप के पास बाइक से उतर गईं। इसी बीच नगरा की तरफ से भीमपुरा जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं थीं। उन्हे परिजनों ने इलाज के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments