Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होली का पर्व अधर्म, असत्य व अन्याय से लडने का प्रेरणा देता है: उमाशंकर



बेल्थरारोड, बलिया। विधान सभा क्षेत्र रसड़ा व बलिया जनपद वासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा है कि होली का पर्व भारत की परंपरा का प्रमुख पर्व है और प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लडने की प्रेरणा देती है।यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए। इस अवसर पर क्षेत्र व जनपद में सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का जज्बा वर्ष पर्यंत कायम रहे, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भावना का वातावरण बन सके।

           विधायक उमाशंकर सिंह होली पर्व पर अपने पैतृक आवास खनवर में समर्थको एवं शुभचिंतकों की कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए  रंग गुलाल लगाकर बधाई दे रहे थे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कोरोना महामारी के कुछ दिनों तक नियंत्रित होने के बाद फिर से इनका वृहद प्रसार हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लडऩे के लिए हमें यह त्योहार घर पर ही रहकर मनाना होगा और इसके प्रसार को रोकने के लिए हम सभी को साथ चलना होगा।कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए होली के पर्व को हर्ष, उमंग, और सद्भावना के रंगों से परिपूर्ण मनाएं। कोरोना महामारी को देखते हुए आवश्यक जागरूकता और सावधानी को भी अवश्य बरते। इसी सद्भावना के साथ समस्त क्षेत्रवासियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विधायक के पिता घुरहू सिंह, अनुज रमेश सिंह, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, संतोष पाण्डेय, सतीश सिंह, रणजीत सिंह पिंकी, पिंटू यादव सहित सैकड़ों शुभचिंतक एवं समर्थक उपस्थित रहे।


                               

संतोष द्विवेदी

No comments