Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसान विरोधी कानून को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने शहादत दिवस पर निकाली रैली



सहतवार (बलिया)। किसान विरोधी कानून को लेकर  संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान मे शहीदे आजम भगत सिह व राजगुरू सुखदेव सिह के शहादत दिवस पर रैली निकाली गयी। उसके बाद विद्यासिह के कटरा के पास किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि जिला नौजवान सभा के संयोजक संतोष प्रताप सिह थे।  

    सर्व प्रथम संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने रैली निकालकर किसानो के समर्थन मे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर पंचायत का भ्रमण किया । उसके बाद सभा स्थल पर भगत सिह व सुखदेव सिह चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभा की कार्यवाही शुरु की। 

    ‌श्री सिह ने कहा कि सरकार जब तक किसान बिरोधी तीनो बील को वापिस नही लेती तब तक धरना प्रदर्शन का कार्य चलता रहेगा। सरकार दो करोड़ लोगो को नौकरी देने का वादा की थी। जो झूठा सावित हुआ। सरकार झूठ फैलाकर लोगो को भ्रमित कर रही है। जो देश हित मे ठीक नही है। इसके लिए जनता को भी साथ देना जरुरी है तभी उनके हक की लड़ाई हम लोग लड़ेगे। इसके लिए आपका सहयोग जरुरी है।

    इस अवसर पर लक्ष्मण पाण्डेय, रामाशंकर वर्मा, अक्षयलाल चौहान, लालजी यादव, राजा पासवान, भगवती देवी, सविता देवी आदि अन्य लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामदर्शन सिह व संचालन ओमप्रकाश उर्फ मुन्नु कुँवर ने किया।


    

रिपोर्ट- जेपी सिह

No comments