Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस थाना के प्रभारी निरीक्षक के आजमगढ़ मण्डल के उप महानिरीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 



बेल्थरारोड, बलिया। जनपद के उभाव थाना के प्रभारी निरीक्षक  ज्ञानेश्वर मिश्र को अपने कर्तव्य परायणता एवं दायित्व को कुशल पूर्वक निर्वहन करने पर आजमगढ़ मण्डल के उप महानिरीक्षक सुबास चन्द दुबे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। डीआईजी द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रभारी निरीक्षक उभाव ज्ञानेश्वर मिश्र पूर्व में नरही थाना पर  तैनात रहे,जहाँ वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई और अभिलेखों का रख रखाव ठीक पाया गया था। 



साथ ही ज्ञानेश्वर मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से  जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो को समयबद्ध निस्तारण करना राजकीय कार्य के प्रति ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण एवं लगन को परिलक्षित करता है। जिसके लिए डीआईजी श्री दुबे आजमगढ़ द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

                                       

संतोष द्विवेदी

No comments