Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बजरंग महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने चलाया पोषण अभियान, कुपोषण से बचने के बताए उपाय


                        

संतोष शर्मा

सिकन्दरपुर, बलिया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रविवार को चयनित ग्राम सभा संदवापुर में पोषण अभियान चलाया। इसके अंतर्गत स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर जनसम्पर्क कर लोगों को कुपोषण के लक्षण , कुपोषण से बचने के उपायों के बारे में बताया और सब्जियों, फलों, अनाजों में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी दी। लोगों को अपने भोजन में हरी सब्जियों, मौसमी फल, दूध, अंकुरित चने आदि शामिल करने की सलाह दी गई।मानव शरीर में खून की कमी को बहुत खतरनाक बताते हुए पालक एवं चुकंदर के उपयोग से शरीर में तेजी से खून बढ़ने की जानकारी दी गई। छोटे बच्चों और किशोरों को पैकेटबंद खाद्य पदार्थों, विशेषकर कुरकुरे, चिप्स, चाकलेट आदि का कम से कम सेवन करने को कहा गया। फ़ास्ट फ़ूड से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, मनीष भारती, सुधीर कुमार, आनन्द शर्मा, राजकुमार कुशवाहा आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 16 से 31मार्च तक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका लक्ष्य भारतीयों को संतुलित एवं पोषक आहार के बारे में जागरूक कर स्वस्थ बनाना और कुपोषण की विकराल समस्या का समाधान करना है।

No comments