Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा



रिपोर्ट : धीरज सिंह

बलिया: 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में  पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन बहुद्देशीय सभागार में हुआ। इसमें पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं  पर चर्चा किया। प्रधानमंत्री के रुप में अवनीश गुप्ता व नेता प्रतिपक्ष के रूप में मंटू साहनी थे। महिला सशक्तिकरण पर पल्लवी पाठक ने अपना पक्ष रखा। मुख्य वक्ता के रूप में अश्विनी सिंह लिटिल थे।

जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं को आगे आना होगा। जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने कहा कि युवा अगर अपने मन के संकल्प तथा अपनी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र निर्माण में लगाएं। इस मौके पर प्रमुख रुप से गुप्तेश्वर प्रसाद ,सोनू देव यादव, राहुल, नंदनी ,राजीव, सिमरन, प्रियंका ,सुनीता, अनामिका, आतिश, आनंद, अमित गौतम, हुमांशु, विनोद, एजाज आदि थे। संचालन अभिषेक राय ने किया।

No comments