Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आदित्य दुबे व तेजस्विनी सिंह के गृह आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने किया भव्य स्वागत व सम्मान

 


बैरिया (बलिया) उत्तर प्रदेश बालीवाल टीम में चयनोपरान्त भारतीय बालीवाल महासंघ के तत्वावधान में केआईआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में पाँच से ग्यारह मार्च तक आयोजित 69वाँ राष्ट्रीय सीनियर बालीवाल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीम के हिस्सा बने क्षेत्र के आदित्य दुबे व तेजस्विनी सिंह के गृह आगमन पर रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने भव्य स्वागत व सम्मान किया।सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों के उतरते ही सैकड़ो लोगों ने जोरदार ढंग से दोनों युवा खिलाड़ियों का स्वागत फुल माला पहनाकर किया।तत्पश्चात दोनों  खिलाड़ियों का स्वागत संसदीय कार्यालय सोनबरसा में पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने माला पहनाकर किया।इस मौके पर संजय सिंह,दीपक सिंह,छोटू,अनुराग सिंह,ज्ञानचन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।



वी चौबे

No comments