Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राईस मिल में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा

 


बेल्थरारोड,बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया गांव में गुरुवार को सुबह नहर के पास एक राईस मिल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची उभांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया। शव की पहचान मान सिंह वर्मा के रूप में हुई है।

             मृतक उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेलमा जमालुद्दीनपुर का निवासी है।राइस मिल में मिले शव को फंदे से लटक कर आत्म हत्या करना बताया जा रहा है। क्या सच्चाई है यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही पता चल सकेगा। अब देखना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस घटना में क्या तथ्य पाती है। पुलिस के अनुसार मृतक के दो पुत्र14 वर्षीय शशांक,8 वर्षीय मयंक तथा पत्नी निर्मला देवी हैं। भाई रामेश्वर वर्मा व विनय वर्मा तेलमा जमालुद्दीन पुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक भाई देवकान्त वर्मा सरकारी नौकरी में हैं।



संतोष द्विवेदी

No comments