Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरयू नदी के पानी में उतराया मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव



बेल्थरारोड, बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया गांव के समीप नदी किनारे पानी में गुरुवार को दोपहर में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व डॉयल 112 मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। छानबीन में शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के टंगुनिया निवासी 55 वर्षीय नारायण साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

                थाना क्षेत्र के टंगुनिया निवासी नारायण साहनी सरयू नदी के उस पार खेती करते है।28 मार्च को सायंकाल नारायण साहनी खेत की देखभाल तथा सोने के लिए उस पार चले गए।29 मार्च को होली के दिन नारायण का पुत्र खाना देने उस पार खेत पर गया तो नारायण वहां नही मिले। पूत्र ने इधर उधर पिता को ढूंढा लेकिन कहीं पता न चलने पर परिजनों ने इसकी सूचना उभाव पुलिस को दी। गुरुवार को दोपहर में शिवपुर मठिया के ग्रामीणों नदी के पानी में एक शव उतराया देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगो से पूछताछ की तो शव का शिनाख्त नारायण साहनी निवासी टंगूनिया के रूप में हुई।

                                  

संतोष द्विवेदी

No comments