Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने 8 गोवंश, अवैध गांजा व चाकू सहित दो को किया गिरफ्तार, सुसंगत धाराओं में किया चालान


बेल्थरारोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध व अपराधियों पर रोक थाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को एक पिकप पर लदे 8 गोवंश, अवैध गांजा के साथ एक तस्कर व चाकू के साथ एक बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनो को न्यायालय न्यायालय चालान कर दिया।

                थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि वे मय हमराह एसआई शत्रुघ्न पांडेय, हे कां राजेन्द्र प्रसाद, मुनीब यादव, अभिषेक सिंह, कां भानु पांडेय के  वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकप में तस्कर गोकशी हेतु गोवंश ले जा रहे है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इंदासो तिराहा के पास से ढाई बजे भोर में तीन तस्करो द्वारा पिकप पर लदे 8 गोवंश को पकड़ लिया। तीनों तस्कर पुलिस पर हमला कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने तस्करो का तलाश करते हुए दिन में नौ बजे निकासी तिराहे पर एक तस्कर को 1.750 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात पुलिस ने निकासी तिराहे से एक अदद चाकू के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अवधेश यादव पुत्र केदार यादव व जितेंद्र यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा बताया। पुलिस ने दोनों को 4/25 आर्म्स एक्ट, गोनि अधि व 1(11) तथा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत  मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।


                             

 संतोष द्विवेदी

No comments